छ .ग. राज्य को प्राप्त राष्ट्रीय सम्मान -2025
(A) राजनीतिक क्षेत्र
1.जल संचय जनभागीदारी अभियान 2.0 में
- उपलब्धि- प्रथम स्थान
- प्राप्तकर्ता- महासमुंद जिला
- जोन-2 की कैटेगरी-2 में देशभर में प्रथम स्थान
- भारत सरकार द्वारा ₹1 करोड़ का नगद पुरस्कार
- ‘मोर गांव-मोर पानी’ योजना को और मजबूती देने की घोषणा
2.जल संचय जनभागीदारी अभियान में देश में
- उपलब्धि - प्रथम स्थान
- प्राप्तकर्ता- बालोद जिला
- ₹2 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
3. जल संचय जनभागीदारी 1.0 में राष्ट्रीय स्तर पर
4. छत्तीसगढ़ राज्य, रायपुर नगर निगम को
- 4,05,563 जल संरक्षण कार्य पूर्ण
- सामूहिक चेतना और जनभागीदारी का उदाहरण
5. राष्ट्रीय जल संरक्षण सम्मान – 2025
- जल संरक्षण एवं सामुदायिक भागीदारी में उत्कृष्ट कार्य हेतु छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान।
- छत्तीसगढ़ के 12 जिलों को 6वां राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय जनभागीदारी 1.0 अवार्ड।
- सम्मानित जिले: रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी,
- राजनांदगांव, दुर्ग , बालोद, बिलासपुर, रायगढ़, सूरजपुर,बलरामपुर।
- पुरस्कार का आधार: जल संरक्षण, जल प्रबंधन एवं जनभागीदारी में उत्कृष्ट योगदान।
- आयोजन स्थल: विज्ञान भवन, नई दिल्ली।
- आयोजन तिथि: 19 नवंबर 2025।
(B) कानूनी क्षेत्र
1.डीएमएफ संबंधी उत्कृष्ट कार्यों के लिए
- उपलब्धि- राष्ट्रीय सम्मान
- प्राप्तकर्ता- छत्तीसगढ़ राज्य
- खान मंत्रालय द्वारा सम्मानित
- 90% डेटा अपलोड के लिए प्रशस्ति पत्र
(C) आर्थिक क्षेत्र
1.प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में
- उपलब्धि- सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट
- प्राप्तकर्ता- छत्तीसगढ़ राज्य
- कृषि मंत्रालय द्वारा सम्मानित
- मोहला-मानपुर-चौकी और सक्ति जिलों को बेस्ट परफॉर्मिंग घोषित
- तिरुवनंतपुरम में आयोजित राष्ट्रीय समीक्षा बैठक
2. छ.ग. के तीन जिलों को मिलिनियर फार्मर ऑफ इंडिया 2025
- औषधीय एवं सुगंधित पौधों के कृषिकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए
- छत्तीसगढ़ के तीन जिलों को मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया–2025 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
- यह पुरस्कार धमतरी, मुंगेली एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला को प्रदान किया गया।
(D)विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र
1. भारत इन्क्यूबेटर अवार्ड
- प्राप्तकर्ता - एनआईटी रायपुर एफआईई
- स्टार्टअप और नवाचार इको-सिस्टम में योगदान
- भारत उद्यमिता शिखर सम्मेलन, नई दिल्ली में सम्मान
2. आधार सेवाओं में उत्कृष्टता
- प्राप्तकर्ता - छत्तीसगढ़ राज्य
- 5-7 एवं 15-17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट
- भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित आधार संवाद कार्यक्रम में सम्मान
(E) पर्यावरण क्षेत्र
1.बेस्ट सेरीकल्चर स्टेट
- प्राप्तकर्ता - छत्तीसगढ़ राज्य
- केन्द्रीय रेशम बोर्ड द्वारा सम्मान
- बेंगलूर में आयोजित 76वें स्थापना दिवस पर पुरस्कार
2.गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क – राष्ट्रीय पहचान
- मनेन्द्रगढ़ स्थित गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली।
- पार्क एशिया का सबसे बड़ा और लगभग 29 करोड़ वर्ष पुराना मरीन फॉसिल स्थल है।
- वनमंडलाधिकारी (DFO) मनेंद्रगढ़ मनीष कश्यप को Nexus of Good Foundation Awards 2025 से सम्मानित किया गया।
- सम्मान पर्यावरण संरक्षण श्रेणी के अंतर्गत नवाचार आधारित कार्यों के लिए मिला।
- तिथि: 17 नवंबर 2025।स्थान-दिल्ली
(F) सामाजिक क्षेत्र
1.टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान
- उपलब्धि- प्रथम स्थान
- प्राप्तकर्ता- छत्तीसगढ़ राज्य
- 50 लाख से अधिक आबादी वाले राज्यों में सर्वाधिक टीबी मुक्त पंचायतें
- 2023 में 2260 पंचायतें, 2024 में 4102 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित
- विज्ञान भवन, नई दिल्ली में सम्मान समारोह
2. धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान – कोरिया जिला
- कोरिया जिला को धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय पहचान मिली।
- यह सम्मान ‘राष्ट्रीय कॉन्क्लेव ऑन आदि कर्मयोगी अभियान’ के दौरान प्रदान किया गया।
- कलेक्टर कोरिया – श्रीमती चंदन त्रिपाठी को अभियान में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
- छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।
- तिथि: 19 अक्टूबर 2025।स्थान -दिल्ली /विज्ञान भवन/जनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा
3. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY)
- छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) में उत्कृष्ट कार्यों के लिए “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य” घोषित किया गया।
- यह सम्मान शून्य लंबितता (Zero Pendency) सुनिश्चित करने और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिया गया।
- छत्तीसगढ़ की ओर से सम्मान SNA (State Nodal Agency) की
- CEO डॉ. प्रियंका शुक्ला तथा
- Project Director (Operation) श्री धर्मेंद्र गहवाई ने प्राप्त किया।
- तिथि: 15 अक्टूबर 2025।स्थान – भोपाल / राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) द्वारा
4. मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी(तीसरा स्थान प्राप्त)
- मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी जिला ने कुपोषण प्रबंधन में नवाचारी कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- यह उपलब्धि नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा आयोजित “नीति फॉर स्टेट्स – यूज़ केस चैलेंज” के अंतर्गत मिली।
- जिले को स्वास्थ्य एवं पोषण विषय के अंतर्गत कुपोषण प्रबंधन श्रेणी में सम्मानित किया गया।
- यह छत्तीसगढ़ का नवगठित आकांक्षी जिला है।
- जिला कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।
- तिथि: 10 अक्टूबर 2025। आयोजन - राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (मसूरी)
(G) अन्य (स्वच्छता)
1.सबसे स्वच्छ शहर (20 हजार से कम आबादी)
- प्राप्तकर्ता - बिल्हा नगर पंचायत
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में देशभर में प्रथम स्थान
2.दूसरा स्थान (3 लाख से 10 लाख जनसंख्या)
- प्राप्तकर्ता - बिलासपुर शहर
- स्वच्छता श्रेणी में देशभर में दूसरा स्थान
3.तीसरा स्थान (20 हजार से 50 हजार जनसंख्या)
- प्राप्तकर्ता - कुम्हारी नगर पंचायत
- स्वच्छता श्रेणी में देशभर में तीसरा स्थान