छ .ग. के व्यक्ति को प्राप्त राष्ट्रीय सम्मान -2025
(A)सामाजिक क्षेत्र
1. MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार – लखनी साहू
- लखनी साहू, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला की बेटी हैं।
- लखनी साहू ई. विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलेज की NSS स्वयंसेविका हैं।
- उन्हें “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022–23)” से सम्मानित किया गया।
- यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के माध्यम से समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।
(B) साहित्य एवं कला क्षेत्र
1. 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार
- प्राप्तकर्ता- विनोद कुमार शुक्ल
- हिंदी साहित्यकार, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़
- भारत का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान — ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित
- पहले छत्तीसगढ़ी लेखक जिन्हें यह पुरस्कार प्राप्त हुआ
- 12वें हिंदी लेखक जिन्हें यह सम्मान मिला
- उनकी लेखनी में भावनात्मक गहराई और भाषाई नवाचार की विशेषता
- प्रमुख रचनाएँ:
- “दीवार में एक खिड़की रहती थी” – साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता (1999)
- “नौकर की कमीज” – फिल्म रूपांतरण
- “सब कुछ होना बचा रहेगा” – प्रसिद्ध कविता संग्रह
- पुरस्कार में ₹11 लाख नकद, सरस्वती की कांस्य प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र शामिल
(C) पारंपरिक शिल्पकला
1.पद्मश्री पुरस्कार
- प्राप्तकर्ता- पंडी राम मांडवी
- (गोंड मुरिया जनजाति, नारायणपुर जिला)
- पद्मश्री पुरस्कार – पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण
- गणतंत्र दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर पद्मश्री से सम्मानित
- लकड़ी की शिल्पकला और जनजातीय वाद्ययंत्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान
- छत्तीसगढ़ की आदिवासी सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाई
(D) खेल क्षेत्र
1.योगिता मंडावी (जूडो खिलाड़ी)
- छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिला की प्रतिभाशाली जूडो खिलाड़ी हैं।
- जूडो खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन किया।
- छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालिका गृह, कोण्डागांव में पली-बढ़ीं।
(E) विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र
- प्राप्तकर्ता - श्री प्रभात मलिक
- (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, CHiPS)
- आधार सेवाओं में उत्कृष्टता
- बच्चों के बायोमैट्रिक आधार अपडेट में उत्कृष्ट सेवाएं
- भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित आधार संवाद कार्यक्रम में सम्मान
- छत्तीसगढ़ को आधार सेवाओं में राष्ट्रीय पहचान दिलाने में योगदान
(F) कृषि एवं पर्यावरण क्षेत्र
1. बेस्ट सेरीकल्चर स्टेट पुरस्कार
- प्राप्तकर्ता - श्री मनीष पवार
- (उप संचालक, रेशम विभाग)
- बेस्ट सेरीकल्चर स्टेट पुरस्कार ग्रहण
- केन्द्रीय रेशम बोर्ड द्वारा छत्तीसगढ़ को ‘बेस्ट सेरीकल्चर स्टेट’ घोषित
- बेंगलूर में आयोजित 76वें स्थापना दिवस समारोह में पुरस्कार ग्रहण
- रेशम उत्पादन में राज्य की उत्कृष्टता को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया
(G) प्रशासनिक नेतृत्व
- प्राप्तकर्ता- श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा
- (कलेक्टर, बालोद जिला)
- जल संचय जनभागीदारी अभियान में देश में प्रथम स्थान
- जनसहभागिता से जल संरक्षण में ऐतिहासिक कार्य
- ₹2 करोड़ की प्रोत्साहन राशि प्राप्त
(H) कानूनी एवं प्रशासनिक क्षेत्र
- प्राप्तकर्ता- श्री पी. दयानंद
- (मुख्यमंत्री सचिव एवं खनिज सचिव)
- डीएमएफ कार्यों हेतु राष्ट्रीय प्रशस्ति पत्र
- खन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सम्मानित
- नेशनल डीएमएफ पोर्टल में 90% डेटा अपलोड की उपलब्धि
- नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री जी किशन रेड्डी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान